फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आज भी हड़ताल पर चिकित्सक, आपातकालीन सेवाएं हीं मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में सोमवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


इसके चलते ओपीडी में सेवाएं मरीजों को नहीं मिलेंगी। हालांकि मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं अस्पताल में जारी रहेंगी। बीते शनिवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टर हड़ताल पर थे जिसके चलते मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सोमवार को एक बार फिर से मरीजों को दिक्कतें पेश आएंगी।
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि देशभर में डॉक्टर कोलकाता में हुई घटना का विरोध कर रहे हैं। जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है, डॉक्टर विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें