फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिग्नल की दूरी से अपनों की आवाज भी हो गई दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की तीन पंचायतों के छह से अधिक गांवों में मोबाइल सिग्नल की दूरी से अपनों की आवाज भी दूर हो गई है। मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। लोकमित्र केंद्रों में होने वाले ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को अपनों से बात करने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ रहा है। यह समस्या करीब एक साल से है। मोबाइल सिग्नल न होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने कई कोर्स ऑनलाइन ले रखे हैं लेकिन सिग्नल न होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शैंशर, देहुरीधार और गाड़ापारली पंचायतों के बागीशाड़ी, शाक्टी मरौड़, शुगाड़, कुटला, काथल, बनाऊगी और पटाहरा गांवों में न बीएसएनएल का नेटवर्क है और न ही जियाे और एयरटेल का। ग्रामीण सोहन लाल, माघु राम, प्रकाश, हीरा लाल, लोतम राम, रोशन लाल, नीमत राम और चुन्नी लाल ने बताया कि गांव से बाहर पढ़ रहे बच्चों से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों और लोकमित्र केंद्रों में भी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को आवश्यक निर्देश जारी कर प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था जल्द बहाल करवाई जाए, ताकि लोगों को संचार संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।
...
दुर्गम क्षेत्र में लोगों को बेहतर नेटवर्क सुविधा मिल सके, इस बारे में संबंधित कंपनियों को लिखित रूप से जानकारी दी जाएगी। क्षेत्र में सेवा दुरुस्त करने को कहा जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी बंजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें