फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सख्ती दिखाने पर भी सजा दीं दुकानें, नगर परिषद ने जब्त कर लिया सामान

Mon, 11 Nov 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद को ढालपुर मैदान से दुकानें हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तीन दिन से नगर परिषद की टीम मैदान से दुकानें हटाने में लगी है, लेकिन अभी तक पूरा मैदान खाली नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हालांकि, नगर परिषद कुल्लू की ओर से सख्ती बरती जा रही है। रविवार को भी कई व्यापारियों का नगर परिषद ने सामान जब्त किया था। बावजूद इसके व्यापारी सामान बेचने से नहीं माने। खेल और मेला मैदान की तरफ कई दुकानों में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। अधिकतर भीड़ कबाड़ मार्केट में देखने को मिली। कबाड़ मार्केट में व्यापारियों के पास सोमवार का अंतिम मौका होने के कारण यहां 10 से लेकर 50 रुपये तक कपड़े बिके। दूसरी ओर, कुछ व्यापारी अपना सामान समेटने में लगे रहे। सामान को जीपों में भरकर व्यापारी ढालपुर मैदान से लौटते रहे। नगर परिषद ने सोमवार शाम तक ढालपुर मैदान को खाली करने का लक्ष्य रखा है।
नगर परिषद कुल्लू के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि शनिवार और रविवार को दुकानें बंद करवाई गई हैं। सोमवार को भी कुछ व्यापारियों ने दुकानें लगाईं, जिनका सामान जब्त किया गया। जिन व्यापारियों का सामान जब्त किया जा रहा है, उसका एक रिकाॅर्ड बनाया जा रहा है। सारा सामान पैक होने के बाद व्यापारी को वापस कर दिया जाएगा। मैदान खाली होने के बाद इसे पहले की तरह दुरुस्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन




सामान समेटते ही नजर आ रहे कचरे के ढेर
ढालपुर मैदान में व्यापारियों के सामान समेटते ही अब कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। मेला और खेल मैदान में कचरे के ढेर दिनभर देखने को मिले। हालांकि, नगर परिषद के सफाई कर्मी अस्थायी मार्केट में मुख्य रास्तों में सफाई कर रहे हैं। कचरे के ढेरों से ढालपुर मैदान की सुंदरता पर जैसे ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें