फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित राजस्व मामलों का समय पर करें निपटारा : राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजस्व अधिकारी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त सुरजीत राठौर ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में एक फरवरी से 31 अगस्त 2026 तक निपटाए गए राजस्व अदालत के मामलों की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि इस अवधि में जिले के सभी तहसील और उपतहसील कार्यालयों में तकसीम के 613, निशानदेही के 894 और राजस्व दुरुस्ती के 474 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा 5964 इंतकाल किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एक वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित तकसीम, निशानदेही और राजस्व दुरुस्ती से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें