लाहौल-स्पीति के केलांग में हो रही ताजा बर्फबारी का नजारा।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। घाटी के सिस्सू और अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल घूमने पहुंचे सैकड़ों सैलानियों ने बर्फ का आनंद लिया। वीरवार को पूरी घाटी में बर्फबारी हुई।
फाहे गिरते ही सैलानी झूम उठे। सुबह के समय चंद्रघाटी के शूलिंग, खांगसर, गोंधला और कोकसर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। दोपहर बाद इन तमाम इलाकों में कुछ देर के लिए हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी का नजारा देख अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे सैलानियों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, एटीवी सवारी का भी लुत्फ उठाया। संवाद