फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरवरी में कब्जा हटाया, 10 ट्रैक्टर कचरा निकाला

विज्ञापन
कुल्लू के सरवरी के समीप नालियों पर फर्श डालकर किए गए अवैध कब्जों को हटाने में जुटी नगर परिषद की
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद ने सरवरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई अभियान चलाया। गैस एजेंसी के पास दुकानों के आगे किए गए कब्जे हटाए गए। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर भी मौजूद रहीं। इसके अलावा नगर परिषद की एमआरएफ साइट के पास बने अस्थायी शौचालयों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

इन शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि वहां नशा करने वाले बैठते हैं। शिकायतों के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए शौचालयों को हटाया और क्षेत्र में सफाई करवाई। अभियान के दौरान करीब 10 ट्रैक्टर मलबा और कचरा हटाया गया। नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के साथ लोगों को अतिक्रमण और गंदगी से राहत दिलाना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें