फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: द्रंग और बालीचौकी में 31.86 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी बिजली सुविधा

Mon, 23 Feb 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की आरडीएसएस के तहत बिछाई जाएंगी बिजली की भूमिगत लाइनें
विज्ञापन

72 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 64 को अपग्रेड कर सुदृढ़ होगी बिजली की क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बिजली सुविधा को बेहतर बनाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। बिजली बोर्ड के कुल्लू सर्किल के तहत मंडी जिले का द्रंग और बालीचौकी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी चकाचक होगी।
केंद्र सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत इन इलाकों में 31.86 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
खासकर सर्दी और बरसात के मौसम में बिजली बार-बार बाधित नहीं होगी। द्रंग और बालीचौकी में बिजली का सुधार, नवीनीकरण और विस्तारीकरण होगा। केंद्र सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत खराब बिजली की लाइनें अपग्रेड की जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए बिजली बोर्ड ने टेंडर लगा दिए हैं। कई जगहों पर काम भी शुरू हो गया है। करीब चार किलोमीटर में भूमिगत नई बिजली लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा 72 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। 64 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर बिजली की क्षमता को सुदृढ़ किया जाएगा। बिजली की कम वोल्टेज को बेहतर करने के लिए एक नया पावर सब स्टेशन भी स्थापित होगा और एक पावर सब स्टेशन अपग्रेड होगा।
वहीं इन क्षेत्राें में नई एचटी लाइनों के साथ, एलटी लाइनें, 33 और 11 केवी की नई लाइनें बिछाई जाएंगी। वर्तमान में 33 केवी और 11 केवी लाइनों को अपग्रेड कर संवर्धन भी होगा।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड कुल्लू सर्किल के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली को नई तकनीक से सुदृढ़ किया जाएगा। मंडी के द्रंग और बालीचौकी में इस पर 31.86 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें