फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कड़ाके की ठंड के बीच बिजली की दोगुना हुई खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जनवरी के दूसरे सप्ताह में कुल्लू में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह और रात के समय ठंड से पानी जम रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए हीटर का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में बिजली की मांग दोगुना बढ़ गई है। बिजली की खपत सुबह डेढ़ घंटे अधिक हो रही है जबकि दिन के समय सामान्य लोड आंका जा रहा है। सुबह 7:30 से लेकर रात 9:00 बजे तक बिजली सुचारु रखना विद्युत बोर्ड के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कुल्लू के सब स्टेशन में लोड की अधिकतम क्षमता 23.15 एमबीए है। सुबह डेढ़ घंटे के दौरान यह लोड 20 एमबीए तक जा रहा है। गर्मियों के दौरान यह लोड 13 से 14 एमबीए तक होता है। हालांकि स्कूलाें और कॉलेज में इन दिनों अवकाश चल रहा है। इसके चलते बोर्ड को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन 12 जनवरी से एक बार फिर स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल खुलने के बाद बिजली का लोड फिर से बढ़ जाएगा। हालांकि सर्दियों में बर्फबारी के चलते बिजली की लाइनों पर गिरने वाले पेड़ों की लाॅपिंग आदि का कार्य भी बोर्ड की ओर से किया जा रहा है जिससे बर्फबारी होने की सूरत में सप्लाई बाधित न हो। भले ही बिजली बोर्ड की ओर से लोहे के खंभे लगाए गए हैं वहीं सब स्टेशनों और लाइनों की मरम्मत के साथ रखरखाव कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



कुल्लू डिवीजन में सर्दी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। सुबह के समय डेढ़ घंटे अधिक लोड पड़ रहा है लेकिन सप्लाई को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। बिजली लाइनों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। -विरेंद्र शर्मा अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें