फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक लाख के बिजली बिल ने बुझाई सुगलवास विश्राम गृह की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला चंबा के पांगी के सुगलवास में वन विभाग के विश्राम गृह की बत्ती एक लाख रुपये के सालाना बिजली बिल ने बुझा दी। बिजली का खर्च आय से अधिक होने के कारण विभाग ने करीब एक साल पहले इसका कनेक्शन कटवा दिया। तब से विश्राम गृह में ठहरने वाले लोगों और यहां होने वाले कार्यक्रमों में बिजली सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग ने दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्राम गृह बनाए हैं। सुगलवास स्थित विश्राम गृह में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। बावजूद बिजली बिल का खर्च अधिक होने के कारण विभाग ने कनेक्शन कटवा दिया। अब विभाग ने अलग मीटर लगवाने की प्रक्रिया शुरू की है। वन विभाग मंडल किलाड़ के वन उपमंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने बताया कि विश्राम गृह से होने वाली आय के मुकाबले बिजली का बिल काफी अधिक था। सालाना करीब एक लाख रुपये का बिल आ रहा था। इसी कारण कनेक्शन कटवाया गया। अब बिजली बोर्ड को अलग मीटर लगाने के लिए कहा गया है।
बिजली बोर्ड पांगी के अधिशासी अभियंता सुनील चंदेल ने बताया कि बिजली कनेक्शन वन विभाग ने स्वयं कटवाया था। विभाग की ओर से नए मीटर के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें