फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिन्ह

Mon, 21 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह का इंतजार आखिर सोमवार को खत्म हो गया। कुल्लू ब्लॉक में किसे क्या चुनाव चिन्ह मिला, अब चिन्ह पर प्रचार अभियान शुरू होगा। गौरतलब है कि जिला परिषद रैला वार्ड से हितेश्वर सिंह को तारा, आदित्य विक्रम सिंह को टेलीविजन, इंद्र देव शर्मा को गैस सिलेंडर, भादरू को बल्लेबाज, रघुवीर सिंह को पुस्तक, रविंद्र को टोपी चुनाव चिन्ह मिला है। इसके अलावा मंडलगढ़ वार्ड से घनश्याम देवी को टेलीविजन, चित्रलेखा को गैस सिलेंडर, मंझरी नेगी को बल्लेबाज चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन


वहीं, खोखण वार्ड से अजय कुमार को टेलीविजन, अजीत पठानिया को गैस सिलेंडर, अवनीश कुमार को बल्लेबाज, बलजीत डोगरा को पुस्तक ललित कुमार को टोपी, बुद्धि सिंह को तारा, शेर सिंह को बस, सेस राम आजाद को केतली चुनाव चिन्ह मिला है। इसके अलावा बल्ह वार्ड से चंद्र ठाकुर को टेलीविजन, प्रेम लता ठाकुर को गैस सिलेंडर, विजेंद्र सिंह को बल्लेबाज मिला है। जबकि, बरशैणी वार्ड से भेद राम कुल्लवी को टोपी, इंद्रजीत को टेलीविजन, जगदीश चंद को गैस सिलेंडर, टेक चंद को बल्लेबाज, डीणे राम को पुस्तक चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें