फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में आजाद प्रत्याशी ने पछाड़े दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के नगर निकाय चुनावों में इस बार कई उलटफेर देखने को मिले हैं। नगर पंचायत बंजार के वार्ड एक से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे कपिल शर्मा को जीत मिली है। कपिल ने कई दिग्गजों को मात दी। कपिल शर्मा को कुल मत 76 पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजकुमार महज 56 वोट ही हासिल कर पाए। गौर रहे कि नगर पंचायत बंजार में प्रधान पद महिला जनरल आरक्षित है। उप प्रधान का पद अनारक्षित है। भाजपा समर्थकों के पास बहुमत है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा ही होगा। नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली कामयाबी के बाद अब पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें