गुशैणी (कुल्लू)। जिला परिषद कोठी चैहणी वार्ड से अभी तक चार उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होने के आसार नजर आ रहे हैं। भाजपा ने प्रेम सिंह को अपने समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। एक प्रत्याशी भाजपा से बागी होकर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी दंगल में है।
कांग्रेस खेमे से संबंध रखने वाले मान सिंह बलागाड़ से प्रधान है। उन्होंने भी बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान किया है। तीर्थन घाटी से संबंध रखने वाले गुमत राम को कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी के तौर पर चुनावी दंगल में उतारा हैं। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए दो आजाद उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में किसी भी प्रत्याशी के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी। जीत के लिए प्रत्याशियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।