फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डिजिटल हुआ चुनाव प्रचार, दीवारों से पोस्टर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया बना चुनाव प्रचार का हथियार
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में ग्रीन चुनाव की ओर बढ़े कदम
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पंचायतीराज चुनाव के दौरान प्रचार का तरीका तेजी से बदल रहा है। दुर्गम इलाकों तक इंटरनेट सेवा पहुंचने के बाद अब सोशल मीडिया चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा हथियार बन गया है। प्रत्याशी फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिये मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं। इसके चलते इस बार गांवों और बाजारों में दीवारों पर पोस्टर और बैनरों की संख्या बेहद कम दिखाई दे रही है। पहले चुनाव के दौरान सरकारी भवनों और निजी घरों की दीवारें पोस्टरों से अटी रहती थीं लेकिन इस बार गिने-चुने पोस्टर ही नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी अब डिजिटल प्रचार को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, मतदाताओं तक अपने पांच साल के एजेंडे और योजनाओं को पहुंचाने के लिए पंफ्लेट का वितरण अभी भी किया जा रहा है।
चंद्रा घाटी से जिला परिषद प्रत्याशी संजीव कुमार, सोनम ठाकुर और मंगल मनेपा ने बताया कि ग्रीन चुनाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने दीवारों पर पोस्टर और फोटो चिपकाने से परहेज किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कम खर्च में अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार राकेश, प्रेम, रमेश और अर्जुन ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्र के लगभग हर गांव तक अब इंटरनेट सेवा उपलब्ध है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये सस्ते और प्रभावी तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश लोगों के हाथ में मोबाइल फोन है, जिससे डिजिटल प्रचार का असर भी तेजी से बढ़ा है। लाहौल-स्पीति में इस बार चुनाव प्रचार के बदलते स्वरूप को लोग ग्रीन चुनाव की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें