फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करने वाले प्रत्याशी ही चुनेंगे : महेश्वर

Mon, 07 Dec 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल लोकहित पार्टी ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर कमर कस ली है। हिलोपा ने सोमवार को बजौरा में चुनावों को लेकर रणनीति तैयार बनाई। रणनीति के तहत हिलोपा जिले में हर वार्ड और पंचायत में अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी। इसमें मनाली में विकास मंच के साथ गठबंधन हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा पूरे प्रदेश में किसी न किसी तरह अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने की कोशिश करेगी। इस दौरान हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों में ऐसे लोगों को चुना जाना चाहिए, जो आपकी बात सुने। उन्होंने कहा कि हम ऐसे ही प्रत्याशियों को चुनेंगे जो जनता की बात को सुनता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का गठबंधन मनाली विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, वह सराहनीय है। इसके सार्थक परिणाम निकलेंगे। अब पंचायतीराज संगठन को पूरी शक्तियां मिल गई हैं।

जितनी भी केंद्रीय तथा प्रांतीय प्रायोजित योजनाएं हैं, उनका प्रारूप पंचायतों में ही तैयार होगा अर्थात अब ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने की आवश्यकता है, जो काम करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि आज तक देखने में मिला है कि ग्राम सभाओं के हॉउस पूरे नहीं होते हैं। चुने हुए प्रतिनिधि भी इसमें रुचि नहीं दिखाते हैं। वे जानबूझ कर पंचायत कोरम को डिले करने की भी कोशिशें करते हैं। इस परंपरा को रोकने के लिए अब काम करने वाले प्रत्याशियों को ही चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें