फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकुमसेरी में 48 करोड़ से बनेगा एकलव्य स्कूल का भवन : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय मंत्री ने किया शिलान्यास, कहा-छात्रावास में 480 विद्यार्थियों को मिलेगी आवासीय सुविधा
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में उपलब्ध भूमि का मास्टर प्लान तैयार करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 48 करोड़ रुपये की लागत एकलव्य विद्यालय के भवन का निर्माण होगा। इसमें शैक्षणिक खंड के साथ छात्रावास की सुविधा मिलेगी। वीरवार को विद्यालय के शैक्षणिक खंड एवं छात्रावास भवन की आधारशिला रखने के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भवन निर्मित होने से 480 छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी।
छात्रावास भवन का निर्माण रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक से किया जाएगा। दूसरे चरण में शैक्षणिक भवन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को विद्यालय परिसर में उपलब्ध भूमि का मास्टर प्लान तैयार करने को भी कहा। नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रदेश सरकार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने मंत्री जगत सिंह नेगी का शैक्षणिक और छात्रावास भवन की आधारशिला रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गर्ग ने मंत्री जगत सिंह नेगी और गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी, एसडीएम रजनीश शर्मा, एसडीएम उदयपुर केशव राम, मनोज ठाकुर, सुशील, केसंग रापचिक और ज्ञालसन ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें