फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राफ्टिंग पॉइंट बबेली में आठ राफ्ट जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राफ्टिंग पाॅइंट बबेली में आग लगने से आठ राफ्टें जलकर राख हो गई हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना रविवार देर रात हुई। सूचना मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक राफ्टें जल चुकी थीं।
विज्ञापन

इसमें पप्पू ठाकुर की तीन राफ्टें जल गईं। इसके अलावा राजू की 2 राफ्टें, शेर सिंह की 2 और दलीप जंबाल की एक राफ्ट और अन्य सामान जल गया है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी पप्पू ठाकुर, दलीप जंबाल तथा केहर सिंह ने रविवार को राफ्टिंग करने के बाद शाम को राफ्टें नदी के किनारे छोड़ दी थीं।
मध्य रात्रि करीब 12 बजे के आसपास उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग काफी फैल चुकी थी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि कूड़े में लगाई गई आग के कारण राफ्टें चपेट में आकर जल गईं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें