हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मणिकर्ण थाना के तहत मणिकर्ण छलाल गांव में एक नेपाली युवक से 8 किलो 410 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर का छानबीन शुरू कर दी है। चरस के साथ पकड़े व्यक्ति की पहचान हिमाल मगर पुत्र रामधन मगर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस को गश्त के दौरान यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि चरस तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें, चरस की यह खेप इस साल की सबसे बड़ी खेप है।