फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों, दुकानों में पकड़े आठ घरेलू सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में चल रहे ढाबे और दुकानों में घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल पर विभाग सख्त हो गया है। इसी कड़ी में खाद्य आपूर्ति विभाग की एक टीम ने बंजार में चल रहे ढाबों और फास्ट फूड की दुकानों में छापा मारा। टीम ने आठ घरेलू सिलिंडर बरामद किए हैं। इन सिलिंडरों को दुकानदार व्यावसायिक सिलिंडर की जगह इस्तेमाल कर रहे थे। विभाग की एकाएक दबिश के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विभाग को ढाबों और दुकानों में रसोई गैस के घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद वीरवार को एक टीम बंजार के निरीक्षण पर निकली। टीम ने ढाबों, दुकानों सहित कुल डेढ़ दर्जन से अधिक जगहों पर दबिश दी। इस दौरान आठ दुकानों में घरेलू सिलिंडर पाए गए। टीम ने इन सिलिंडरों को जब्त किया। इसके साथ टीम ने इन दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि इस प्रकार की लापरवाही अगर फिर पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग बंजार के निरीक्षक डाबे राम ने कहा कि वीरवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम बंजार में ढाबों, दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आठ घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। होटलों, ढाबों और दुकानों में निरीक्षण का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें