फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किसानों की हड़ताल का मंडी में भी दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण हिमाचल प्रदेश के लिए आवश्यक सामान की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। हिमाचल और बाहरी राज्यों से जा रहे वाहनों को दिल्ली में रोका जा रहा है। इससे सामान समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सहित मंडी में मौसमी सब्जियों का सीजन खत्म होने से अब दिल्ली, राजस्थान, नासिक सहित अन्य राज्यों से सब्जियों सहित अन्य तरह के आवश्यक सामान की आपूर्ति प्रदेश के लिए की जा रही है। लेकिन किसानों की हड़ताल के चलते सामान लेकर लौट रहे वाहनों को रास्ते में ही रोका जा रहा है। इससे मंडी में सब्जी, फल, दाल, चावल, दूध, दही, मक्खन सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं समय पर नहीं पहुंच रही हैं। यदि हड़ताल लंबी चलती है तो मंडी सहित प्रदेशभर में आवश्यक सामान की किल्लत हो सकती है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मिनी ट्रक ऑपरेटर यूनियन मंडी के प्रधान श्यामलाल ने बताया कि किसानों की हड़ताल के चलते वाहनों को रोका जा रहा हैं। एपीएमसी सचिव विवेक चंदेल का कहना है कि सब्जी और फलों की आपूर्ति में बाधा नहीं आ रही है। प्याज और केले की आपूर्ति सुबह नियमित रूप से महाराष्ट्र से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें