कुल्लू। प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वावलंबन योजना चलाई है। जिला कुल्लू के दौलत राम के लिए यह योजना सहारा बनी है। उनकी मत्स्य पालन से आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। दौलत राम ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग और योजना की मदद से उन्होंने फिश फार्म (हैचरी) स्थापित किया। इससे वह हर साल 15 से 20 क्विंटल ट्राउट फिश का उत्पादन करते हैं। ट्राउट फिश करीब 550 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिकती है।
उन्होंने कहा कि विभाग के पतलीकूहल केंद्र से मत्स्य पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण में सिखाया कि मछली पालन कैसे आरंभ करें और मछली की देखभाल किस प्रकार की जाए। सीड तैयार कर बेचने से अतिरिक्त आय हो रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की स्वावलंबन योजना से उन्हें कारोबार करने के लिए मदद मिली, जो लाभदायक साबित हुई। संवाद