फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्लाट आवंटन पर 82 लाख की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में 28 अप्रैल से शुरू होने वाले पीपल जातर मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाहरी राज्यों से व्यापारी कुल्लू पहुंच गए हैं। प्लाट आवंटन के बाद अब व्यापारियों ने दुकानें सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में दो डाेम के लिए ओपन बोली हुई। बोली में 15-15 लाख रुपये में डोम बिके। इसके साथ ही झूलों के लिए भी बोली हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मीना बाजार, कबाड़ी मार्केट, क्रोकरी मार्केट, डोम, जूता मार्केट सहित आदि के लिए प्लाट आवंटन से अब तक 82 लाख की कमाई की है। कुछ जगह अभी तक खाली हैं, जहां पर प्लाट आवंटन चला हुआ है। नगर परिषद की ओर से इस बार मेले की तैयारियां थोड़ी देरी से शुरू की गई हैं।
चुनाव आयोग से मेले की अनुमति न मिलने के चलते मेले की प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। 28 अप्रैल से शुरू होने वाले मेले के लिए अब ढालपुर में दुकानें सजना शुरू हो रही हैं। मेले से पहले यहां पर अस्थायी मार्केट सज जाएगी। जिलेभर से लोग अस्थायी मार्केट में खरीदारी के लिए आएंगे। 12 मई तक व्यापारियों को दुकानें लगाने का समय दिया गया है। इसके बाद दुकानें खली करनी होंगी।
विज्ञापन

...
वीरवार को ढालपुर में लगने वाले दो डोम के लिए ओपन बोली लगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को डोम अलॉट किए गए। अब तक मेले से नगर परिषद कुल्लू करीब 82 लाख का राजस्व प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन

-अनुभव शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें