कुल्लू। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से दिए जा रहे विद्युत अनुदान का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाई जा रही है। विद्युत उपमंडल कुल्लू-एक के तहत आने वाले उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी मंगलवार से शुरू की गई।
जिला मुख्यालय कुल्लू के सब-स्टेशन सरवरी के तहत आने वाले उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवाई गई। विद्युत उपमंडल कुल्लू-एक के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने कहा कि 25 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच विद्युत बोर्ड के सब-स्टेशनों के कर्मचारी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-केवाईसी सेवा में रहेंगे। संवाद