फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 11,000 फुट ऊंचे बशलेउ जोत में पहुंची ई-कार्ट

विज्ञापन
बशलेउ दर्रा में पहुंची ई-कार्ट। 
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के अनछुए पर्यटन स्थलों को अब ब्राइडल पाथ से जोड़ने का काम चल रहा है। इसमें कुल्लू जिले के पीज से काईसधार तक ब्राइडल पाथ बनकर तैयार हो गया है। अब 11,000 फुट ऊंचा बशलेउ दर्रा भी बठ़ाहड़ से बागासराहन तक ब्राइडल पाथ से जुड़ने जा रहा है। बागासराहन से बशलेउ दर्रा तक करीब नौ किलोमीटर का पाथ बन गया है और शनिवार को वन विभाग ने समुद्रतल से करीब 11,000 फुट ऊंचे दर्रा तक ई-कार्ट का सफल ट्रायल किया। वहीं, बंजार के बठाहड़ से बशलेउ दर्रा तक पाथ बनाने का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है। बताया जा रहा है कि दशहरा तक यह बनकर तैयार होगा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कुल्लू दशहरा के दौरान इसका उद्घाटन करवाने की तैयारी है। बठाहड़ से बागासराहन तक करीब 20 किमी लंबे इस ब्राइडल पाथ से जहां निरमंड क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचना आसान होगा, वहीं पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। इससे निरमंड क्षेत्र के लोगों का कुल्लू पहुंचने के लिए करीब 100 किमी का सफर कम होगा। कांग्रेस नेता बीएस ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, धनवीर डोगरा व दलीप सिंह ने कहा कि बागासराहन से बठाहड़ का ब्राइडन पाथ आम लोगों की आवाजाही के साथ सैलानियों के लिए वरदान से कम नहीं है। बीएस ठाकुर ने कहा कि दशहरा के बाद लोगों को यह सुविधा नियमित रूप से मिलना शुरू हो जाएगी। वनमंडलअधिकारी चमन राव ने कहा कि शनिवार को बागासराहन से बशलेउ दर्रा तक सफल ई-कार्ट का ट्रायल हुआ है। बंजार की तरफ से भी इसका काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू में अंग्रेजों के समय बने रास्तों को ब्राइडल पाथ में बदला जा रहा है। इसके बाद इन जगहों पर ई-कार्ट सेवा शुरू कर पर्यटकों के साथ आम लोगों को राहत दी जा रही है। कुल्लू में ऐसे में कई ब्राइडल पाथ का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सुंदर सिंह ठाकुर, सीपीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें