ढालपुर की अस्थायी मार्केट में उमड़ी खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
कुल्लू। दशहरा पर्व संपन्न होने के बाद जिला मुख्यालय ढालपुर में अभी दशहरा बाजार सजा हुआ है। व्यापारियों को ढालपुर में सात नवंबर तक कारोबार करने का समय दिया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए ढालपुर पहुंच रहे हैं।
कुल्लू के माल रोड का स्वरूप अभी भी दशहरा उत्सव की तरह बना हुआ है। मगर बीच से कुछेक लोगों ने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है। वे रामपुर लवी मेले में भी जाने को तैयार हैं। मंगलवार को माल रोड के साथ क्रिकेट मैदान और दशहरा मैदान में सजे बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं डोम में भी जैकेट, स्वेटर, कोट आदि की खूब खरीद हो रही है। दिल्ली से आए कारोबार सुखेदव तथा सहारनपुर से आए दलीप और आरिफ ने कहा कि दशहरा समापन के बाद काम अच्छा चल रहा है। दिवाली के बाद कारोबार ने और भी रफ्तार पकड़ी है।
ढालपुर की अस्थायी मार्केट में उमड़ी खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद