फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव सरकार के लिए भी बना राजस्व जुटाने का जरिया

Wed, 14 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव कारोबारियों और उत्सव समिति के लिए कमाई का जरिया बनने के साथ सरकार के खजाने में भी राजस्व जुटा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 के दशहरा उत्सव के दौरान प्लॉट आवंटन, पगोडा टेंट के किराये और डोनेशन से उत्सव समिति ने 9 करोड़ 36 लाख 52 हजार 868 रुपये जुटाए थे। वहीं, जीएसटी के रूप में सरकार के खजाने में एक करोड़ 30 लाख 90 हजार रुपये से अधिक जमा हुए।
इससे स्पष्ट है कि दशहरा उत्सव से समिति की आय के साथ सरकार को भी राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष दशहरा उत्सव समिति ने प्लॉट और दुकानों के आवंटन से 8 करोड़ 75 लाख 37 हजार 446 रुपये का राजस्व जुटाया था। पगोडा टेंट के किराये से 28 लाख 33 हजार 705 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों से डोनेशन के रूप में 32 लाख 81 हजार 717 रुपये एकत्र किए गए। इन तीनों मदों से समिति को कुल 9 करोड़ 36 लाख 52 हजार 868 रुपये की आय हुई। इस बार दशहरा उत्सव से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस बार भी प्लॉट आवंटन और अन्य मदों से अच्छी आय होने की संभावना है। इससे सरकार को जीएसटी के रूप में मिलने वाले राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्सव के दौरान कारोबारियों के लिए प्लॉट के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। हालांकि कुछ प्लॉटों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जा रहा है। इसके बावजूद इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें