फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एकतरफा सड़क होने से वामतट पर लग रहा जाम

Mon, 22 Sep 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली से अलेउ तक लंबी लाइनें, परेशानी में लोग
विज्ञापन

सड़क बहाली के धीमे कार्य से बढ़ रही लोगों की दिक्क्तें

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को यातायात के लिए खोलने में लोक निर्माण विभाग ने दिन-रात एक किया था लेकिन अलेउ के समीप एकतरफा सड़क को डबललेन करने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।
इस कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। फोरलेन पुल से अलेउ तक सड़क एकतरफा है। यहां बारी-बारी से वाहन भेजे जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है। सड़क को दोतरफा करने के लिए क्रेटवाल लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण फोरलेन पुल से अलेउ तक लगभग 500 मीटर सड़क तहस-नहस हुई है। अलेउ में बिजली बोर्ड कार्यालय के पास सड़क धंसने से यातायात बंद हो गया था। इसे अस्थायी तौर पर खोल कर किसानों-बागवानों को राहत पहुंचाई गई। अब इस सड़क पर चल रहे धीमे कार्य से लोग परेशान हैं। बैली ब्रिज से कुछ आगे धंसी सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां बची आधी सड़क से एकतरफा यातायात चल रहा है। गौरतलब है कि आपदा में अकसर यही सड़क काम आती है। इस साल भी मनाली का संपर्क टूटने के बाद सबसे पहले इसी सड़क को खोलने पर जोर दिया गया। लगभग एक सप्ताह के भीतर एकतरफा यातायात शुरू भी किया गया लेकिन इससे आगे कार्य नहीं बढ़ पाया। अलेउ के समीप धंसी सड़क को पुनः ठीक करने के लिए एनएचएआई ने लगभग दो करोड़ लोक निर्माण विभाग को जारी किए हैं। फोरलेन पुल से अलेउ तक रोज जाम लग रहा है। एकतरफा यातायात के कारण मनाली से जाने वाले वाहन फोरलेन से होकर वामतट सड़क से भेजे जा रहे हैं। आने वाले वाहन बैली ब्रिज से मनाली आ रहे हैं। सुबह के समय यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। लोक निर्माण विभाग के अधीसासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी है। अलेउ में बिजली बोर्ड कार्यालय के समीप क्रेटवाल लगाई जा रही है। अन्य जगह भी सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें