फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की एक बैठक में दी। यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि बैठक में जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने मेरा युवा भारत की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्ययोजना, युवा पंजीकरण अभियान तथा 27 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा–विकसित भारत कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एडीएम ने विभिन्न विभागों से समन्वय के साथ कार्य कर अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी योजनाओं और मेरा युवा भारत से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, बैंकिंग, कौशल विकास और संस्कृति विभाग के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश कुमार, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, उप निदेशक उच्चतर माध्यमिक शिक्षा देशराज, वॉलीबाल कोच युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बालम कुंद, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी लालचंद सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें