कुल्लू में नगर परिषद के कर्मी अस्थाई मार्केट को हटाने के लिए लाउड स्पीकर से जानकारी देते हुए।-
व्यापारियों को दिया ढालपुर को खानी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में वीरवार शाम को बूंदाबांदी से मौसम कूल-कूल हो गया है। इस दौरान ढालपुर के दशहरा मैदान और माल रोड में सजे पीपल जातर मेले के बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से तापमान भी गिर गया है। जिला कुल्लू में पिछले दो सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है। बारिश होने से व्यापारियों को अपना सामान भी समेटना पड़ा। राम लाल, प्रेम सिंह, सुनीता व रीमा ने कहा कि वे खरीदारी करने के लिए आए थे, मगर बारिश के खलल से उन्हें लौटना पड़ा। मेले मेंं आए व्यापारियों को दी समय अवधि भी खत्म हो गई है। नगर परिषद ने फिर से कारोबारियों को अपना सामान उठाने के निर्देश दिए हैं। लाउड स्पीकर से दुकानदारों को दशहरा और रथ मैदान खाली करने को कहा गया। संवाद