सैंज के लिए नई इलेक्ट्रिक बस मिलने पर मिठाई वाटतें हुए।-संवाद
कुल्लू। एचआरटीसी कुल्लू डिपो को मिली 15 इलेक्ट्रिक बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन शुरू हो गया है। इन बसों को कुल्लू-मनाली, कुल्लू-बंजार, कुल्लू-खराहल, कुल्लू-मणिकर्ण, कुल्लू-बठाहड़ और कुल्लू-सैंज-रैला रूट पर चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को कुल्लू से रैला रूट की इलेक्ट्रिक बस सैंज पहुंची तो चालक ने लोगों को लड्डू बांटकर खुशी जताई। हालांकि बस का रूट रैला तक निर्धारित है, लेकिन वर्ष 2025 की आपदा के बाद रैला की सड़क बंद होने के कारण बस फिलहाल सैंज तक ही पहुंच रही है।
सैंज निवासी मेहर चंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह नई इलेक्ट्रिक बस के सैंज पहुंचने पर चालक ने लोगों को लड्डू बांटे। बताया जा रहा है कि चालक को करीब सात साल बाद नई बस मिली है। इसी खुशी में उन्होंने लोगों को लड्डू खिलाए। तीन दिन पहले कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बस अड्डा कुल्लू से 15 इलेक्ट्रिक बसों को विभिन्न रूटों पर चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई थी। नई बसों के संचालन से लोगों में खुशी है और स्थानीय रूटों पर परिवहन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। संवाद