कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के भवन के बाहर वीरवार को लोगों ने खीर का स्वाद चखा। राजकीय-अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ कुल्लू की ओर से खीर भंडारे का आयोजन किया गया।
राहगीरों और विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को खीर बांटी गई। दोपहर के समय यहां पर खूब चहल-पहल बनी रही। महासंघ के पदाधिकारियों ने खीर बांटने में अपनी सेवाएं दीं। राजकीय अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष तुले राम ने कहा कि सावन महीने में खीर का भंडारा लगाया गया। संवाद