फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा-हालिंग में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा पुल के पास मंगलवार रात हुए भारी भूस्खलन से न केवल पुल को नुकसान पहुंचा, बल्कि 47 घरों की आबादी वाले जाहलमा गांव और समीपवर्ती हालिंग गांव की पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई। इससे दोनों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया था।
विज्ञापन

पाइपलाइन टूटने के बाद जाहलमा गांव के ग्रामीणों और ढाबा-होटल संचालकों को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जुंडा से वाहनों के माध्यम से पीने का पानी लाना पड़ रहा था। पर्यटन सीजन के दौरान पानी की समस्या ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी थीं।
जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों और जाहलमा के युवाओं ने कड़ी मशक्कत करते हुए बुधवार शाम करीब 4:30 बजे पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी। विधायक अनुराधा राणा के संज्ञान में मामला आते ही विभाग ने तुरंत पाइप उपलब्ध करवाए। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर नई पाइपलाइन बिछाई और पानी की सप्लाई शुरू की।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कर्मियों ने बताया कि जाहलमा और हालिंग गांव में कुल छह सार्वजनिक नल हैं। इनमें से पांच नलों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि एक नल पर काम अभी जारी है। विभाग ने बताया कि इस कार्य में जाहलमा गांव के लोगों ने पूरा सहयोग दिया। पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें