फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में पेयजल सुविधा को मिली बड़ी सौगात

Fri, 19 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
43.82 लाख की लागत बने भंडारण टैंकों का उद्घाटन
विज्ञापन


जलापूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, नियमित रखने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। मुख्यालय केलांग में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने पेयजल भंडारण दो टैंकों का उद्घाटन किया।
इस परियोजना के पूरा होने से केलांग पंचायत के करीब चार हजार आबादी को भविष्य में स्वच्छ, नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इसे केलांग की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या का समाधान माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि केलांग कस्बे की बढ़ती आबादी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दो आधुनिक पेयजल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है। इस परियोजना पर 43.82 लाख रुपये की लागत आई है। इसे विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के माध्यम से वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृति दी गई थी। यह भंडारण टैंक पुराने बस स्टैंड के समीप चंद्रा भागा होटल के पास स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, नियमित और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें