फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पारंपरिक परिधानों में सजकर डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतसुख में चचोहली मेले का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। जगतसुख में बुधवार को पांच दिवसीय चचोहली मेले का समापन हुआ। पांच दिन तक जगतसुख में मेले की धूम रही। ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी डाली। यह नाटी सबके आकर्षण का केंद्र रही। मेले के समपान के साथ ही देवी-देवताओं के अपने देवालय की ओर लौटने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जगतसुख गांव की माता संध्या गायत्री के सम्मान में होने वाले चचोहली मेले में खखनाल की माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी, ब्राण के देवता नीलकंठ महादेव, शुरू के देवता थान, सजला के देवता विष्णु, गोशाल के कंचन नाग, प्रीणी के फाही नाग और भनारा का तक्षक नाग ने लाव-लश्कर के साथ शिरकत की थी। मेले को लेकर गांव में भक्तिमय और उल्लास का माहौल बना रहा। मेले में आए हुए मेहमानों को ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यंजन भी परोसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें