फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वशिष्ठ चौक-मनाली मार्ग पर बह रहा नाले का पानी

विज्ञापन
मनाली के व​शिष्ठ चौक के समीप नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर बह रहा पानी।-संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला (कुल्लू)। वशिष्ठ चौक से मनाली की ओर जाने वाले मार्ग पर लोगों और पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क का एक हिस्सा जलमग्न होकर बेहद संकरा हो गया है। वहां सड़क भी टूट गई है। इसे पत्थर डालकर भरा गया है। यह मार्ग पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यटक और स्थानीय लोग इसी रास्ते से रोहतांग, अटल टनल, लेह सहित आसपास के पर्यटन स्थलों और गांवों की ओर जाते हैं। सड़क पर पानी आने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। मार्ग के एकतरफा होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी निमत राम ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग पर पानी बहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते पानी की निकासी और सड़क की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यह मार्ग पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें