फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नैनगार मार्ग पर बह रहा नाला, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आवाजाही में भी उठानी पड़ रहीं दिक्कतें, समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की मूरिंग-नैनगार मार्ग पर नैनगार गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले पंक्ति अड़ में नाले का पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज धूप या शाम के समय जलस्तर बढ़ने पर करीब 40-50 मीटर तक सड़क पानी में डूब जाती है। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह और ठंडे मौसम में पानी सड़क तक नहीं पहुंचता, लेकिन दिन चढ़ने के साथ नाले का बहाव बढ़ जाता है। इससे पानी सड़क के ऊपर बहने लगता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए रास्ता पार करना लगभग असंभव हो रहा है। युवा भी जरूरी कार्यों के लिए जोखिम उठाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन में नैनगार गांव में मटर का सीजन शुरू होने वाला है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों को फसल की ढुलाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों नीलकंठ झील की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी इसी सड़क से होती है। सड़क पर बहते पानी के कारण उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मशीनरी लगाकर नाले का पानी सड़क से हटाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार को मशीन मौके पर भेज दी गई है। नाले की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें