उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जाहलमा में डॉ. अंकिता केवा ने कार्यभार संभाल लिया। उनके ज्वाइन करने से क्षेत्र के हजारों लोगों को अब नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। पीएचसी जाहलमा में 27 नवंबर 2025 से चिकित्सक का पद खाली था। पीएचसी फूड़ा में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील पुजारा सप्ताह में तीन दिन जाहलमा में सेवाएं दे रहे थे। अब स्थायी चिकित्सक की तैनाती होने से मरीजों को नियमित सेवाएं उपलब्ध होंगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा में हालिंग, जाहलमा, यंगथंग, ओथंग, तिवोक, लोमच, तलजोन, जुंडा, गालिंग, खरुटी, तड़ंग, नालडा और जसरथ सहित तीन पंचायतों के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। स्थायी चिकित्सक मिलने से उपरोक्त गांवों के ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गांधी ने बताया कि डॉ. अंकिता केवा ने पीएचसी जाहलमा में चार जुलाई को ज्वाइन किया है। वहीं, विधायक अनुराधा राणा ने डाॅ अंकिता को नियुक्ति पर बधाई दी है।