फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नववर्ष पर मनाली क्वीन स्पर्धा के आयोजन पर संशय

Sat, 27 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब हाउस सड़क के हालत नहीं सुधरने से बने हालात
विज्ञापन

बाढ़ से पहुंचे नुकसान की अभी तक नहीं हो पाई भरपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। क्रिसमस के बाद अब नववर्ष के जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को ओल्ड मनाली में स्थित पर्यटन निगम के क्लब हाउस में हर साल होने वाली मनाली क्वीन स्पर्धा पर संशय बन गया है।
ओल्ड मनाली में बैली ब्रिज से क्लब हाउस तक बाढ़ में बही सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। कच्ची और सिंगललेन सड़क होने से वहां जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में वहां पर्यटक पहुंच पाएंगे या नहीं, यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्लब हाउस में 31 दिसंबर को हर साल जश्न का आयोजन किया जाता है जिसमें मनाली क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहती है। कपल डांस, पेपर डांस, बैलून डांस और लेमन डांस पर भी धमाल मच जाता है। इस साल पर्यटन निगम के इस आयोजन पर संशय बना हुआ है। अगस्त में आई बाढ़ में क्लब हाउस की पार्किंग बह गई है। क्लब हाउस तक पहुंचने वाली सड़क की हालत खस्ता है। ऐसे में पर्यटकों के लिए क्लब हाउस तक पहुंचाना चुनौती से कम नहीं है। पर्यटन निगम के उप-महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि बैली ब्रिज से आगे क्लब हाउस तक सड़क ठीक नहीं है। ऐसे में इस बार क्लब हाउस में होने वाले आयोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है। जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें