फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: पिरड़ी में बनेगा डबललेन पुल

Sun, 19 Feb 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर और कुल्लू के बीच आने वाले पिरड़ी में ब्यास में डबललेन पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल के निर्माण से नेशनल हाईवे तीन और कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क आपस में जुड़ जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही भुंतर के बैली ब्रिज पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। पुल को नाबार्ड के तहत विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। नाबार्ड से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पुल का काम शुरू कर दिया जाएगा।
पुल को लेकर विभाग ने साइट चिह्नित कर ली है। पिछले दिनों सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर प्रस्तावित पुल के निरीक्षण को लेकर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण किया। अब पुल के लिए विभाग की ओर से साइट फाइनल करने समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सवा चार सालों से भूतनाथ का पुल बंद पड़ा हुआ है। भूतनाथ पुल की मरम्मत की जानी है। इसमें लोड टेस्ट के बाद भी नौ टन से अधिक भार वाले वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में पिरडी में बनने वाले डबललेन पुल से अधिक भार वाले वाहन आरपार हो सकेंगे। इसके साथ ही रामशिला में गेेमन पुल भी अधिक भार वाले वाहनों के लिए विकल्प रहेगा। पुल के निर्माण से मौहल, शमशी, बदाह और साथ लगते क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पुल को नाबार्ड के तहत विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। ब्यास पर डबललेन पुल का निर्माण होगा। इसका कुल्लू घाटी की जनता को फायदा मिलेगा।
-विनय हाजरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें