फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डबललेन बैली ब्रिज ने पटरी पर लौटाया भुंतर बाजार का कारोबार

Wed, 26 Nov 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर में डबल-लेन बैली ब्रिज बन जाने के बाद बाजार का कारोबार पटरी पर लौट आया है। करीब एक साल तक बैली ब्रिज बंद रहने से यहां के कारोबारियों ने मंदी का दौर झेला है और नुकसान हुआ।
विज्ञापन

अब इस ब्रिज के बन जाने के बाद मंदी का दौर झेल रहे दुकानदारों का कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। इस ब्रिज से वाहन फर्राटे से गुजर रहे हैं और जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हुई है। हालांकि पहले एक तरफ का ब्रिज सिंगल लेन था परंतु यह आपदा के चलते असुरक्षित हो गया था।
ऐसे में इस बैली ब्रिज का फिर से निर्माण किया गया है। इससे भुंतर शहर के कारोबारियों के साथ मणिकर्ण, गड़सा आदि क्षेत्र के लोगों को भी बाजार तक पहुंचने में आसानी हुई। कारोबारियों का कहना है कि इससे अब उनका कारोबार चल पड़ा है। कारोबार एक-दो साल से बंद पड़ गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें