फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू अस्पताल में 38 यूनिट रक्त किया दान

विज्ञापन
एनसीसी के कैडेट रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को जीवन दान दिया जा सकता है। एक यूनिट रक्त दान कर चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। यह बात एनसीसी एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर एएनओ निश्चिल शर्मा ने कुल्लू में एनसीसी की आयोजित 75वीं वर्षगांठ के दौरान कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू की एनसीसी यूनिट ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के कैडेट्स ने रक्तदान करने में उत्साह दिखाया। शिविर में एनसीसी के 38 कैडेट्स ने रक्तदान किया।
एनसीसी के 120 कैडेट्स रक्तदान करने कुल्लू अस्पताल पहुंचे, लेकिन इनमें 38 कैडेट्स और अधिकारी ही रक्तदान कर पाए। बाकी का रक्तदान न करने का मुख्य कारण दो से तीन माह पहले रक्तदान करना रहा। एनसीसी एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर एएनओ निश्चिल शर्मा ने कहा कि एनसीसी कुल्लू इकाई ने 75वीं वर्षगांठ रक्तदान कर मनाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

कैडेट्स और अधिकारी स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू अस्पताल में लगाए शिविर में 38 यूनिट रक्त जमा किया गया है, जो जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें