फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 42 लाख से होगी दोघरी-समाणा सड़क की मरम्मत

Thu, 01 Jan 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
छह मीटर स्लैब कलवर्ट का भी किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने शुरू की प्रकिया, ठेकेदारों से टेंडर आमंत्रित


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई लगघाटी की दोघरी-समाणा सड़क की मरम्मत पर 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क में छह मीटर स्पेन स्लैब कलवर्ट का भी निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांच महीने पहले बरसात के दौरान इस सड़क को काफी क्षति पहुंची थी।
गौर रहे कि दोघरी समाणा सड़क पर छह मीटर स्लैब कलवर्ट बनाई जानी है। कलवर्ट सहित अन्य कार्यों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 42 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग ने इसके लिए ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। एक जनवरी 2026 से निविदाएं जमा की जा सकती हैं। निविदाएं जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। आठ जनवरी को निविदाएं खोली जाएंगी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से काम अवार्ड कर दिया जाएगा। आपदा के दौरान कुल्लू उपमंडल में लगघाटी की सड़कों को काफी अधिक क्षति पहुंची थी। अभी भी लगघाटी के तीन रूटों पर बसें नहीं चल पाई हैं। सड़क में मरम्मत कार्य होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि दोघरी-समाणा सड़क में बारिश से हुए नुकसान के तहत मरम्मत कार्य पर 42 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें