फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीएचसी गुशैणी में डॉक्टर ने किया ज्वाइन

Wed, 24 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

उपचार के लिए नहीं आना पड़ेगा अग 20 किमी दूर बंजार
प्रीतम शर्मा
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की आठ पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले पीएचसी गुशैणी में एमबीबीएस डॉक्टर ने ज्वाइन कर लिया है। पीएचसी में डॉक्टरों के दो पद स्वीकृत हैं।
एक दंत रोग चिकित्सक सीएचसी में सेवाएं दे रहे हैं जबकि एमबीबीएस डॉक्टर का पद यहां खाली था। बीते मंगलवार को एक महिला डॉक्टर अपूर्वा ठाकुर ने ज्वाइन किया है। डॉक्टर की नियुक्ति से आठ पंचायतों के लोगों को सुविधा मिली है। लोगों की उपचार के लिए 20 किलोमीटर दूर बंजार की दौड़ नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर न होने से लोगों को उपचार की सुविधा नहीं मिल रही थी। सर्दी-जुकाम की दवाई के लिए भी आठ पंचायतों शरची, कंडीधार, शिल्ही, मशियार, तुंग, पेखड़ी, नोहांडा के लोगों को 20 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही थी। लोगों की मानें तो मरीज या तो बंजार के सिविल अस्पताल में उपचार करवाते हैं या फिर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का रुख करते हैं। गौर रहे कि दिसंबर 2024 में भी यहां एमबीबीएस डॉक्टर के आदेश हुए थे लेकिन तीन महीने तक डॉक्टर ने ज्वाइन ही नहीं किया था। ग्रामीण तिलक शर्मा, घनश्याम, आदर्श, खेबे राम और प्रेम चंद आदि ने कहा कि एक ही पूर्व उपमंडल बंजार के बठाहड़ में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम हुआ था। प्रशासन के समक्ष भी ग्रामीणों की ओर से पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग रखी थी। सीएमओ डॉ रणजीत ने कहा कि पीएचसी में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें