फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में डीजे और लाइव म्यूजिक पर मचेगा धमाल

Mon, 22 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली क्रिसमस और नव बर्ष के स्वागत के लिए सजने लगी।-संवाद
विज्ञापन
क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए मनु की नगरी में खास प्रबंध
विज्ञापन

मनाली में 70 से 80 फीसदी पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बर्फ से ढकीं पहाड़ियों के बीच पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और नववर्ष का जश्न खास होने जा रहा है। डीजे, लाइव म्यूजिक, कुल्लवी नाटी और रंग-बिरंगी प्रतियोगिताओं के साथ पर्यटकों के स्वागत के लिए होटल और प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं।
देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले पर्यटक मनाली में डीजे और लाइव म्यूजिक की धुन पर थिरकेंगे। पर्यटकों की आकर्षक स्पर्धा का भी प्रबंध किया जा रहा है। कई होटलों में क्रिसमस क्वीन का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली में हर साल क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। इन दिनों मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। क्रिसमस पर होटलों में खास प्रबंध किए जा रहे हैं। होटलों में डीजे, लाइव म्यूजिक, कुल्लवी नाटी की खास तौर पर व्यवस्था की गई है। मालरोड में भी प्रशासन की तरफ से डीजे का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए सजावट शुरू कर दी गई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप-महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि क्रिसमस पर निगम के सभी होटलों में बॉन फायर, गाला डिनर, डीजे, लाइव म्यूजिक और कुल्लवी नाटी का आयोजन होगा। पर्यटकों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ पैकेज बनाए जा रहे हैं। होटलों कि ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी के करीब पहुंच गई है। 24 के बाद ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी होने की संभावना है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में चहल-पहल बढ़ गई है। एडवांड बुकिंग में भी इजाफा हो रहा है। क्रिसमस और नववर्ष पर डीजे पर धमाल मचेगा। पर्यटकों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं भी होंगी। कई होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर क्वीन का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें