फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिव्यांशु-मुस्कान ने उत्तीर्ण की छात्रवृत्ति योजना परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय करटाह की मुस्कान और दिव्यांशु ठाकुर ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुख्याध्यापक गंगा सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। हाल ही में हुई परीक्षा में दोनों विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि यह छात्रवृत्ति भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों को कक्षा आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने से रोकना और उन्हें कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा को पास करने के बाद दोनों विद्यार्थियों को आगामी चार साल तक 1,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें