फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिलाध्यक्ष अमित ने की जयराम, सिद्धार्थन से भेंट

विज्ञापन
​शिमला में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते कुल्लू जिला के नवनियुक्त  जिला भाजपा
विज्ञापन
कहा, कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को किया जाएगा मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित सूद ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर उनके शिमला स्थित निवास स्थान पर जाकर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष बनने के बाद इनकी यह पहली मुलाकात है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अमित सूद को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय दीप कमल में संगठन मंत्री सिद्धार्थन से भी भेंट की और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। अमित सूद ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, अमर ठाकुर, ठाकुर चंद, दुनी चंद, मनीषा सूद, दुर्गा ठाकुर, जगदीश ठाकुर, राजेश राठी, वेद ठाकुर, विवेक वर्मा व नरोत्तम ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें