केंद्र सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की रखी मांग
कारदारों ने दो मिनट का मौन रखा कर की शांति के लिए प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवी-देवता कारदार संघ जिला कुल्लू की कार्यकारिणी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला महासचिव टीसी महंत ने बताया कि वीरवार को जिला कारदार संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक देव सदन में अध्यक्ष दोत राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक शुरू होने से पहले आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
दोत राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए। कहा कि पूरा देश सरकार को समर्थन दे रहा है। पहलगाम में हिंदुओं के खिलाफ आतंकियों ने बर्बरता की सारे हदें पार कीं हैं। इस दौरान भगवान रघुनाथ के कारदार दानविंदर सिंह, मनाली खंड प्रधान हंसराज शर्मा, काईस खंड के प्रधान लालचंद ठाकुर, बंजार खंड प्रधान सत्यदेव नेगी, नगर खंड के प्रधान जोगिंद्र आचार्य, तीर्थन खंड के प्रधान संगत राम, जीवन शर्मा, डोला राम, तारा चंद ठाकुर, प्रीतम सिंह, खूब राम, केहर सिंह, रूम सिंह उपस्थित रहे।