फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 300 महिलाओं को बांटीं प्लास्टिक किलटें

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पूर्व जिला परिषद सदस्य कुंगा ज्ञालछन बौद्ध ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले मानदेय की राशि से केलांग जिला परिषद वार्ड की चार पंचायतों की 300 से अधिक महिलाओं को बड़ी प्लास्टिक की किलटें वितरित कीं। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों का आभार जताया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मूलिंग पंचायत के बरगुल, शिपटिंग और मूलिंग गांवों से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद गोशाल, केलांग और कारदंग पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। कुंगा ज्ञालछन ने अपने कार्यकाल में करवाए विकास कार्यों की जानकारी साझा की और क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पद समाप्त हो सकता है, लेकिन समाज के प्रति जिम्मेदारी कभी समाप्त नहीं होती। जनप्रतिनिधि की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि जनता के प्रति समर्पण और कार्यों से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें