फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परगाणू पंचायत कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटने पर विवाद

विज्ञापन
कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर से मुलाकात करते हुए परगाणू पंचायत के लोग। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। परगाणू पंचायत कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को पंचायत प्रधान सेस राम आजाद के नेतृत्व में पंचायत के लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन बिजली बोर्ड ने नहीं, बल्कि खोखण पंचायत के प्रधान ने खुद काटा है। उन्होंने इसे मनमानी बताते हुए खोखण पंचायत प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान सेस राम आजाद ने बताया कि परगाणू पंचायत वर्ष 2022 में खोखण पंचायत से अलग होकर अस्तित्व में आई थी। पंचायत का अपना भवन नहीं होने के कारण वर्तमान में उसका कार्यालय खोखण पंचायत भवन में ही चल रहा है। आरोप है कि खोखण पंचायत प्रधान ने पहले बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कनेक्शन काटने का दबाव बनाया। जब बोर्ड कर्मचारियों ने कनेक्शन काटने से इन्कार किया तो प्रधान ने स्वयं बिजली कनेक्शन काट दिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई न होने पर पंचायत के लोगों को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत रखनी पड़ी।
विज्ञापन

......
17 दिन से पंचायत का काम ठप
प्रधान ने बताया कि बिजली कनेक्शन कटने के कारण बीते 17 दिनों से पंचायत का कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। पंचायत की बैठकें नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा बच्चों के बीपीएल प्रमाणपत्र समेत पंचायत से जुड़े अन्य जरूरी कार्य भी लंबित पड़े हैं। उन्होंने इसके लिए खोखण पंचायत प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
.....
दोनों पक्षों को बुलाया
कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि बुधवार को प्रशासन ने खोखण पंचायत के प्रधान को तलब किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पंचायत के बीच उपजे इस विवाद को कानूनी तरीके से निपटाया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों को सामने बैठाकर समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें