फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पांगी के करयूनी में राशन वितरण पर ग्रामीणों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत करयूनी में रविवार को राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों और संबंधित पक्ष के बीच विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक चले विवाद की सूचना मिलने पर बीडीसी अध्यक्ष शक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करयूनी पंचायत में रविवार को राशन वितरण किया जा रहा था। इस दौरान राशन गोदाम के बजाय पंचायत घर के बाहर से उपभोक्ताओं को दिया जा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पंचायत में राशन का गोदाम होने के बावजूद पंचायत घर से राशन क्यों वितरित किया जा रहा है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और राशन वितरण से जुड़े लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद बीडीसी अध्यक्ष शक्ति मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें