फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामलों का शीघ्र करें निपटारा : मदन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर शनिवार को जिला पुलिस की मासिक बैठक हुई। यह बैठक पुलिस लाइन बाशिंग में एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें पुलिस कर्मियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने घाटी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और अधिक तेजी लाने के निर्देश थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, पुलिस उपअधीक्षक शेर सिंह, राजेश कुमार तथा क्षमा दत्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें